1/13
Looks like no tags are added yet.
सारा:
आपका देश कहां है?
तुम्हारा देश कहां है?
Sarah: Where is your country?
पीटर:
मेरा देश छोटा है। यह जर्मनी और फ्रांस के बीच में है।
Peter: My country is small. It is between Germany and France.
सारा:
क्या आपका घर शहर के बीच में है?
क्या तुम्हारा घर शहर के बीच में है?
Sarah: Is your house in the centre of the city?
पीटर:
जी हाँ, मेरा घर शहर के बीच में है।
Peter: Yes, my house is in the centre of the city.
सारा:
क्या आपके शहर के बीच में कोई/एक म्यूज़ियम है?
क्या तुम्हारे शहर के बीच में कोई/एक म्यूज़ियम है?
Sarah: Is there a museum in the centre of your city?
पीटर:
जी नहीं, मेरे शहर के बीच में एक बड़ा सार्वजनिक पार्क है। आपके/तुम्हारे शहर के बीच में क्या है?
Peter: No, there is a big public park in the centre of my city. What is there in the center of your city?
सारा:
मेरे शहर के बीच में (एक) बड़ा चौक है।
Sarah: There is a big square in the centre of my city.
पीटर:
क्या चौक के बीच में कोई/एक फ़व्वारा है?
Peter: Is there any fountain in the center of the square?
सारा:
जी हाँ, चौक के बीच में (एक) बड़ा फ़व्वारा है।
Sarah: Yes, there is a big fountain in the centre of the square.
पीटर:
क्या आप अभी (एक) पार्टी में हैं?
क्या तुम अभी (एक) पार्टी में हो?
Peter: Are you now in a party?
सारा:
जी नहीं, मैं अभी दफ़्तर में हूँ। और मैं कलीग्स के बीच में हूँ।
क्या आप अभी दोस्तों के बीच में हैं? / क्या तुम अभी दोस्तों के बीच में हो?
Sarah: No, I am in the office now. And I am among the colleagues. Are you among friends now?
पीटर:
जी नहीं, मैं अभी घर पर हूँ। और मैं परिवार के बीच में हूँ।
Peter: No, I am at home now. And I am among family.
सारा:
क्या आपकी बहन अभी आप लोगों के बीच में है?
क्या तुम्हारी बहन अभी तुम लोगों के बीच में है?
Sarah: Is your sister among you guys now?
पीटर:
जी हाँ, वह अभी हमारे बीच में है।
Peter: Yes, she is among us now.